फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में फंसे आठ लोगों की बचाई जान

विज्ञापन
28-गोंडा में नवाबगंज के जैतपुर में बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा किया गया मार्कड्रिल - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। घाघरा के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को लगाया गया। सुरक्षित स्थानों पर पहुचंने की सूचना के साथ लोगों को राहत शिविर में पहुंचाने की सूचना दी गई। इसी बीच नदी की धारा में आठ लोगों के फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिलती है। डीएम ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को डूब रहे लोगों को बचाने का आदेश दिया। टीम ने डूब रहे सभी आठ लोगों को बचा लिया। बचाए गए लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील तरबगंज के गांव जैतपुर माझा में हुए ये घटनाक्रम भले ही बनावटी थे, लेकिन अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों और बचाव दल के जवानों की गतिविधि बिल्कुल असली थी। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की तरफ से बाढ़ से बचाव की तैयारियों को लेकर घाघरा नदी के जैतपुर में अभ्यास बाढ़ से बचाव का किया गया। मेगा मॉक ड्रिल में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के साथ अन्य सभी विभागों के संबंधित अधिकारी लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों में दौरा कर वहां की सुविधाओं पर नजर रखे थे।
मॉक ड्रिल में सीडीओ आशीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, एडिशनल एसपी महेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव, एसडीएम मनकापुर बीके प्रसाद, सीओ करनैलगंज जितेन्द्र दूबे, डीएसओ वीके महान, एक्सईएन बाढ़ बीएन शुक्ला, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार तरबगंज बृजमोहन, तहसीलदार करनैलगंज मिश्री चौहान का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें