फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ यात्री मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा/बलरामपुर। मुंबई से आने वाले प्रवासी अपने साथ कोरोना संक्रमण ला रहे हैं। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ रही है। गुरुवार को भी मुंबई से आने वाली ट्रेन से उतरे यात्रियों की जांच के दौरान गोंडा में सात तो बलरामपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। गोंडा में संक्रमित यात्रियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। ट्रेनों से जिले में अन्य राज्यों से आ रहे यात्रियों की नियमित कोरोना जांच की जा रही है। गुरुवार को जिले में मुंबई से आई ट्रेन से उतरे यात्रियों की भी कोरोना जांच की गई। इस दौरान सात लोग संक्रमित मिले। बढ़ते संक्रमण वाले प्रदेशों से आए यात्रियों को बिना जरूरत बाहर निकलने की मनाही की गई। उधर टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है।
उधर बलरामपुर में मुंबई से आए एक यात्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुंबई से घर लौटे यात्रियों की तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की गई। जांच में गैसडी निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। उसे होम आइसोलेट किया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है ऐसे में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना बहुत आवश्यक है। जिले के लोग जिस तरह से लापरवाही कर रहे हैं इससे स्थित गंभीर हो सकती है। घर से निकलने पर मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का पालन करना न भूले। बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संपर्क से बचें।
विज्ञापन

- डॉ. अजय सिंह गौतम, सीएमओ, गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें