फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में लगाए आठ लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पौधरोपण करने जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौधरोपण का विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए सोमवार को शुरू हुई मुहिम के तहत जिले में शाम सात बजे तक अलग-अलग 89 साइटों पर आठ लाख पौधे रोपे गए। जबकि करीब 19 हजार पौधे अभी भी लगाए जाने बाकी हैं। कटराबाजार की एक साइट पर जहां ग्रामीणों ने चारागाह की जमीन बताते हुए जमीन पर पौधरोपण कराने से मना कर दिया तो वहीं बाकी जगहों पर कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह सहित सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जबकि पौधरोपण को लेकर बनने वाले इस विश्व कीर्तिमान के लिए गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी पूरे पौधरोपण अभियान पर नजर बनाए रहे। बता दें कि पौधरोपण की इस मुहिम में गोंडा वन प्रभाग के अंतर्गत बलरामपुर के भी तीन रेंज आते हैं, जहां सोमवार को पौधरोपण का अभियान चला। 

    सोमवार की सुबह 11 बजे वन विभाग की अलग-अलग 89 साइटों पर होने वाले पौधरोपण की औपचारिक शुरुआत कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने की। जबकि इस मौके पर उनके साथ मंडलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ जयंत दीक्षित व डीएफओ डॉ. टी रंगाराजू सहित वन विभाग के तमाम अफसर मौजूद रहे। जिन्होंने जिला कारागार के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण कर मुहिम की शुरुआत की। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच प्रदेश को हरा-भरा व सुंदर बनाने की है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सरकार ‘ग्रीन यूपी क्लीन यूपी’ के मिशन पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, करनैलगंज विधायक योगेश प्रताप सिंह, मुजेहना विधायिका नंदिता शुक्ला, विधायक जगराम पासवान सहित जिले भर के जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्राम प्रधानों ने भी अपने इलाकों में चलने वाले पौधरोपण के इस अभियान में भागीदारी निभाई। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि पौधरोपण के लिए तैनात किए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों व आव्जर्बर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण का काम अपने तय समय पर पूरा हो जाएगा। 

पौधरोपण की इस मुहिम में दीनदयाल शोध संस्थान के स्वावलंबन ग्राम खजुरी निधि में जन शिक्षण संस्थान व कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के संयुक्त तत्वावधान में पौधे लगाए गए। पौ

धरोपण की इस श्रंखला में तरबगंज-विजयनगर मार्ग पर 4400, करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग पर 5600 व ढोंढेपुर-खजुरी मार्ग पर 3125, मनकापुर के करदा, दुल्हिनपुर व रामपुर में 11-11 हजार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही धुसवा चांदपुर में 20 हजार, उज्जैनी बगुलही में 1275 व शिवगढ़ में भी करीब साढ़े पांच हजार पौधों का रोपण किया गया।

उधर, तारी परसोहिया, इंदरापुर, पंडरीकृपाल, भटवलिया में पौधरोपण की पूरी तैयारी के बाद भी पौधरोपण के लिए न तो पौधे पहुंचे न ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी, जिससे यहां पौधरोपण यहां नहीं हो सका। तारीपरसोहिया की प्रधान शकीरुन ने बताया कि वे सुबह से तीन मजरों को गड्ढा खोदवाने का कार्य किया, लेकिन यहां न तो कोई अधिकारी आया और न ही विभाग द्वारा भेजे गए पौधे ही पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें