फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मोक्ष की कारक हैं शिव महापुराण की आठ संहिताएं

Fri, 20 Dec 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के श्री भैरवनाथ मंदिर के बालकृष्ण ग्राउंड में चल रहे शिव महापुराण कथा महोत्सव में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। प्रवाचक शिवम शुक्ल ने कहा कि शिव महापुराण की आठ संहिताएं मनुष्य के मोक्ष का कारक हैं। विद्येश्वर संहिता, रुद्र, शतरुद्र, कोटिरुद्र, उमा, कैलाश, वायु संहिता पूर्व भाग व वायु संहिता उत्तर भाग की कथा सुनने वाले मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है। प्रवाचक ने दूध और पानी की मित्रता की मिसाल देते हुए आपसी सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कहा कि घर की बात घर में और बाहर की बात बाहर होनी चाहिए, इससे सुख-शांति रहती है। शिव महापुराण का पाठ सूर्योदय से लेकर साढ़े तीन पहर तक कर सकते हैं। मध्याह्न के समय दो घड़ी के लिए पाठ बंद कर देना चाहिए। कथा प्रवाचक ने सामाजिक समरसता, भाईचारा और परिवार के बिखराव पर भगवान शिव के सुझाए गए मार्ग को बताया। इस अवसर पर मुख्य यजमान अशोक सिंहानिया, शिवनंदन वैश्य, आशीष शुक्ल, अरुण वैश्य, रवि गोयल, महेश गुप्ता, मुकेश सोनी, समीर गुप्ता, प्रकाश जायसवाल, सत्येंद्र यज्ञसैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें