फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आया ईद का त्योहार, खरीदारों से बाजार गुलजार

Thu, 19 Mar 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मालवीयनगर में ईद के लिए कपड़े खरीदतीं महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। ईद की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। शहरी व ग्रामीण इलाकों के बाजार खरीदारों से गुलजार दिखने लगे हैं। बाजारों में खासतौर पर कपड़े के साथ, जूते, चूड़ियां, टोपी व श्रंगार के साथ सेवई की दुकानों में खरीदारी भी भीड़ है। खास तौर पर लोग बच्चों के लिए शेरवानी, कुर्ता, पायजामा, टोपी की खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ईद पर नए परिधान पहनना अच्छा माना जाता है। बड़े लोग छोटों को बतौर ईदी उपहार भी देते हैं। बाजार में इस बार ईद पर रंग-बिरंगी आकर्षक टोपियों की खास तौर पर मांग ज्यादा है। 30 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बाजार में उपलब्ध है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी चूड़ी, कंगन, बिंदी इत्यादि के साथ रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी में जुटी दिखी। ईद पर बनने वाली सेवई की बिक्री भी बढ़ी है। बाजार में बनारसी के अलावा कई अन्य तरह की सेवई खूब बिक रही है। दुकानदार निसार अहमद ने बताया कि इस साल सेवई 80 से 150 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। सूतफेनी की कीमत 100 रुपये से लेकर 160 रुपये प्रति किलो है।
ग्राहक बढ़ने से बाजारों में रौनक
ईद खुशियों का त्योहार है। अल्लाह की इबादत के साथ लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कारोबार के लिहाज से भी यह पर्व महत्वपूर्ण है। फल, सब्जी हो या फिर कपड़े की दुकानें, हर तरफ ग्राहकों की भीड़ से दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन

हामिद अली राइनी, जिला प्रभारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल



कारोबार से व्यापारी वर्ग में खुशी
ईद को लेकर बाजार में रौनक है। छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। लोग चौक बाजार में सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। ईद के त्योहार में खरीदारी होने से व्यापारी वर्ग भी काफी खुश है।
अतीक अहमद, नगर प्रभारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल



रोज बिक रहे 20-25 इंडक्शन
इस बार ईद पर व्याप्त घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की कीमत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इंडक्शन की खरीदारी अच्छी हो रही है। प्रतिदिन 20 से 25 तक इंडक्शन बिकने से बीते 10 दिन में अच्छा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

अनवारुल इस्लाम, व्यापारी

मालवीयनगर में ईद के लिए कपड़े खरीदतीं महिलाएं। - संवाद

मालवीयनगर में ईद के लिए कपड़े खरीदतीं महिलाएं। - संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें