फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Mon, 05 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते सपाई। स्रोत: वीडियोग्रैब 
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए पैदल मार्च निकाला। इससे पहले सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पार्टी केे जिला कार्यालय से शुरू हुआ मार्च अंबेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि एसआईआर के नाम पर गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश की जा रही है। निष्पक्ष जांच होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से इस्तीफा देना चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे संवैधानिक पद की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ज्ञानेश कुमार को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर सपाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जावेद मंटू, मंगली यादव, जयसेन सिंह, सरफराज हुसैन, राहुल शुक्ल, सुरेश शुक्ल, अजय गौतम, हाजी जकी, पंकज गोस्वामी, वकार खां, राजकुमार सिंह, मतीन सिद्दीकी, लालचंद गौतम, पवन सिंह, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस ने रविवार रात से ही सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके 50 से अधिक नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। कहा कि सरकार पुलिस के दम पर आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सोमवार को दोपहर बाद प्रशासन ने थोड़ी छूट दी।

अंबेडकर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकते सपाई। स्रोत: वीडियोग्रैब 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें