फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ को पैदल मार्च निकालेंगे कांग्रेसी

Mon, 05 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 कांग्रेस भवन में बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह व अन्य। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कांग्रेस भवन सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि आठ अक्तूबर को राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। 22 अक्तूबर को नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना के स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें गोंडा से सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे। बैठक में त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रमोद मिश्र, शिवकुमार दुबे, अरुण प्रताप सिंह डिंपल, हनुमान प्रसाद, डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. रघुपति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें