फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा मुखिया व सांसद रामजी लाल का फूंका पुतला

Fri, 28 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
एलबीएस डिग्री कॉलेज के समीप पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा सांसद रामजी लाल सुमन व सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। एबीवीपी के विभाग संयोजक मुकेश सोनी ने कहा कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

तहसील संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि भारत के गौरव राणा सांगा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। सभी ने सपा नेता से इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग भी की। नगर मंत्री अमरेश प्रजापति, सूरज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि सपा सांसद माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अजय शुक्ला, हरिओम, अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह खालसा, मनीष सिंह, दीपक कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परसपुर ग्राम पंचायत आटा बैसन पुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने भी रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें