फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोहरे का असर, गोंडा आने वाली 10 ट्रेनें निरस्त

Mon, 02 Dec 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोहरे की मार से जूझ रहे रेलवे ने गोंडा से होकर चलने वाली दस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें सोमवार को निर्धारित समय से गोंडा स्टेशन पर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों 52 दिन के लिए निरस्त कर दिया हैए जिसमें गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली करीब 10 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि फाग के कारण निरस्त होने वाली ट्रेनों में गोरखपुर से वाया गोंडा होकर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिसंबर से 27 फरवरी, नकहा जंगल एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी, बहराइच से गोंडा- वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त की गई है। इसी तरह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तीन दिसंबर से फरवरी माह में 39 दिन, हमसफर एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी माह में 26 दिन, बरौनी से वाया गोंडा होकर अंबाला एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवची, लखनऊ से वाया गोंडा होकर छपरा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से लेकर एक मार्च के बीच 51 दिन तक, ग्वालियर- बरौनी मेल दो दिसंबर से 28 फरवरी तक, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस तीन दिसंबर से लेकर 25 फरवरी के बीच 13 दिन निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें होंगी। उधर, सोमवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटा विलंब से पहुंची। लगभग एक दर्जन ट्रेनें के देरी से पहुंचने पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें