फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिम्मेदारों की बेपरवाही से सड़कों पर लापरवाही का राज कायम

Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 गुरुनानक चौराहे पर बिना हेलमेट लगाए तीन लोगों को बैठाकर जा रहे बाइक सवार। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। शहर की सड़कों पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है तथा जागरूकता मुहिम महज कागजों तक सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, तेज रफ्तार में फर्राटा भरना व बाइक पर ट्रिपलिंग जैसे नजारे आम हो चुके हैं। चौक-चौराहों पर न तो नियमों का पालन दिख रहा है और न ही चालान की सख्ती। रविवार को गुरु नानक चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने भी लोग बेखौफ होकर बिना हेलमेट वाहन चलाते देखे गए। नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा चलाते दिखाई पड़े। हालांकि चौराहे पर नियम तोड़ने वालों को समझाने वाला कोई नहीं दिखाई पड़ा। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों व कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चौराहों पर चेकिंग लगाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन नियमों का करें पालन
दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मानक वाला हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
बाइक पर एक से अधिक सवारी न बैठाएं, ट्रिपलिंग जानलेवा साबित हो सकती है।
चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग हर हाल में करें।
तय गति सीमा का पालन करें, तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।
मोबाइल पर बात करते हुए या हेडफोन लगाकर वाहन न चलाएं।
नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग के नियमों का पालन करें।
शराब या नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें