फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बंदर के डर से हाथों से छूटकर पुल से रेत पर गिरा मासूम, बच गया

Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। दुर्गागंज माझा में शुक्रवार को बंदर के डर से एक महिला के हाथों से सात माह का मासूम छूटकर सरयू पुल से नीचे रेत पर गिर गया। गनीमत रही कि वह बच गया।
विज्ञापन

बहराइच के हरदी सिहिंया नासिरपुर निवासी मनोज कुमार शुक्रवार को अपनी मां सोना देवी के साथ अयोध्या से पैदल लौट रहे थे। तभी पुल के पास बंदर आ गया। इससे घबराईं मां सोना देवी के हाथों से बच्चा छूटकर पुल से नीचे रेत पर गिर गया। हादसा देख वहां भीड़ जुट गई। बच्चे को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित बताया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना सचमुच हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें