फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूलभरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

Sun, 04 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में रविवार शाम आंधी में जातीं युवतियां। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रविवार को शाम पांच बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। इटियाथोक, धानेपुर, खरगूपुर, तरबगंज, करनैलगंज व परसपुर आदि इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर तेज धूप व गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं, आंधी चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। धूल के गुबार से दृश्यता कम हो गई। आंखों में धूल जाने से तमाम दोपहिया वाहन सवार सड़क किनारे रुक गए। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटने लगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। (संवाद)
विज्ञापन

आम के बागवानों का हुआ नुकसान
तेज आंधी से आम की बागवानी करने वाले लोगों को नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में कच्चे आम गिर गए। महाराजगंज के सिराजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने आम का बाग एक सीजन के लिए किराये पर लिया था। आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। मधवानगर के किसान संतोषी प्रसाद ने बताया कि गेहूं की मड़ाई हो गई थी, लेकिन भूसा अभी तक खेत में पड़ा है। आंधी से भूसा पूरे खेत में बिखर गया। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें