फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। लकड़मंडी चौकी क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या सड़क पर बुधवार की भोर में सुबह पांच बजे कटरा शिवदयालगंज की तरफ से जा रही ट्रक को अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच इतने जोर से टक्कर हुई कि दोनों ट्रकों के आगे के परखचे उड़ गये।
विज्ञापन

इस टक्कर में कटरा शिवदयालगंज की तरफ से जा रहे ट्रक के चालक शादाब खान (30) पुत्र शकी आलम निवासी अफजल चौक भरमान अशरफ कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लकड़मंडी चौकी इंचार्ज सुखवीर सिंह भदौरिया ने जेसीबी मगवाकर दोनों ट्रकों को अलग कराया। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरा ट्रक का चालक फरार हो गया है। दोनों ट्रकों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें