फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर से गिरा चालक, ट्रेलर से कुचलकर मौत

Mon, 04 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज/विश्नोहरपुर। गोंडा-बस्ती हाईवे के इस्माइलपुर के समीप कंचनापुर मोड़ पर सोमवार सुबह ट्रेलर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक सड़क पर गिर गया। ट्रेलर से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कंचनापुर गांव निवासी राजू यादव (18) सोमवार सुबह पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अयोध्या के बालू घाट जा रहे थे। वह अपने गांव के लिंक मार्ग से निकलकर गोंडा-बस्ती हाईवे के इस्माइलपुर गांव के कंचनापुर मोड़ पर पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहा ट्रेलर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक राजू उछलकर गिरे और ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के चाचा रामबाबू की शिकायत पर ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हे।
परिवार में मचा कोहराम
दो भाइयों व एक बहन में बड़े राजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता सम्मयदीन, मां जानकी देवी, छोटे भाई अनुराज व बहन अदिति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें