फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डम्फर व टैम्पो ट्रैवलर भिड़ंत मेें चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या-गोंडा हाइवे पर अनभुला गांव के पास हवेलिया मोड़ पर सोमवार की सुबह टैंपो ट्रैवलर और डंपर में भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैवलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तकरीबन एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के अयोध्या-गोंडा हाइवे पर स्थित अनभुला गांव के पास हवेलिया मोड़ पर कुंदरखी चीनी मिल से कोयला खाली करके एक डंपर नवाबगंज की ओर जा रहा था।
इसी बीच नवाबगंज से मुख्यालय की ओर जा रहे टैंपो ट्रैवलर की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैवलर चालक पूरन यादव(41) निवासी वीरपुर थाना नवाबगंज की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जिससे तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने वाहनों को हटवाकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें