फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने चार लाख बच्चों को किया जा रहा ड्रेस वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन हजार परिषदीय स्कूलों के पौने चार लाख बच्चों को ड्रेस वितरण के कार्य में तेजी आ गई है। 19 करोड़ रुपये से ड्रेस का वितरण होना है। मंगलवार तक एक लाख से अधिक बच्चों को छह करोड़ रुपये से ड्रेस वितरित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि हर बच्चे को ड्रेस मुहैया कराई जा रही है। कोविड नियमों के तहत वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को उन्होंने झंझरी के कंपोजिट स्कूल कपूरपुर में बच्चों को ड्रेस वितरण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी सुविधा दी जाएगी। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ओम शंकर यादव ने बीएसए को स्कूल में गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधान ओम प्रकाश, राम नरायन यादव, एसएमसी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद, सहायक अध्यापक अनुराधा उपाध्याय, न्यूमी गुप्ता, रसोईया विजय देवी, मंगला रहीं। संचालन व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने किया। वहीं नवाबगंज में बीईओ ओंकार नाथ वर्मा ने कई स्कूलों में ड्रेस वितरण किया। बीएसए ने बताया कि हर स्कूल में वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें