फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ब्लाक अध्यक्ष नाटकीय ढंग से मिले, तीन दिन से थे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन दिन से हिंदू युवा वाहिनी के लापता ब्लाक अध्यक्ष को धानेपुर पुलिस ने शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में खोज निकाला। लापता ब्लाक अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय के कार्यालय पर मिले। वहीं, पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापारा गांव के रहने वाले उमाशंकर तिवारी हिंदू युवा वाहिनी के मुजेहना ब्लाक अध्यक्ष हैं। 27 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के एलबीएस चौराहे से अचानक लापता हो गए थे।
मामले में उनकी पत्नी सावित्री देवी ने थाने पर तहरीर देकर पड़ोसी गांव के आधा दर्जन लोगों को उमाशंकर के अपहरण का आरोप लगाया था। साथ ही अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने अपहरण की बात सुनी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस आनन-फानन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि उमाशंकर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय के कार्यालय पर मौजूद हैं। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उमाशंकर को नाटकीय तरीके से बरामद कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में उमाशंकर ने बताया कि 28 जुलाई को गोंडा से तरबगंज थाना क्षेत्र के मनहना गांव के रहने वाले अपने मित्र बड़कऊ के घर चले गए थे। 29 जुलाई को लौटे तो पता चला कि पत्नी से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और धानेपुर पुलिस को खुद के सकुशल होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि उमाशंकर को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें