फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश में डूबे जलनिकासी के इंतजाम, जलभराव से दिक्कतें तमाम

Mon, 04 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तेज बारिश से सोमवार को सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों व अन्य जगह जलभराव हो गया। बारिश के चलते बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके। कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शहरी इलाके में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर दो बजे तक जिले में 42 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

विष्णुपुरी कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर गोनार्द होटल के पास दोनों तरफ नालियां चोक होने के कारण बारिश होते ही जलभराव हो गया। पोर्टरगंज में लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर भी जलभराव के चलते पैदल चलने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। इंदिरा आवास व कई गली-मोहल्ले भी जलमग्न हो गए। सिंचाई विभाग के सामने मुख्य सड़क पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई है। गायत्रीपुरम में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग, सीएमओ दफ्तर, क्षेत्रीय निदान केंद्र, डीआरटीबी सेंटर के आसपास पानी भर गया। अस्पताल परिसर की आवासीय कॉलोनी भी जलमग्न हो गई। ऐसे में मरीजों के साथ ही अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। रोडवेज परिसर भी जलमग्न रहा। कई स्कूल परिसरों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में भी बारिश का पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली कटौती से लोगों को समस्या हुई। जिला आपदा प्रबंधन राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दो दिन तक इसी प्रकार बारिश होने की संभावना है।
बारिश से फसलों को फायदा, किसान गदगद
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है। धान व गन्ने की फसल की सिंचाई होने से किसान गदगद हैं। महराजगंज के किसान रमेश यादव ने बताया कि धान की सिंचाई करनी थी, लेकिन बारिश होने के बाद अब डीजल का पैसा बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें