फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजगीर को पीटकर मार डाला

Mon, 04 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लक्ष्मणपुर जाट गांव के पास चलती एंबुलेंस से गिराया गया शव। स्रोत: वीडियोग्र
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर जाट के गड़रियन पुरवा निवासी हृदयलाल (22) को महज 200 रुपये के लिए शुक्रवार को पट्टीदारों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को हृदयलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन


गड़रियन पुरवा निवासी बबलू ने बताया कि छोटे भाई हृदयलाल राजगीर थे। उन्होंने पट्टीदार गांव के ही राम अनुज को 700 रुपये उधार दिए थे। हृदयलाल बीते एक अगस्त को अपना पैसा मांगने के लिए राम अनुज के घर गए थे। हृदयलाल ने कहा कि उनकी रकम से दो सौ रुपये तुरंत दे दें। रुपये लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। इसको लेकर कहासुनी व गालीगलौज शुरू हो गई। मारपीट की नौबत आ गई। तभी राम अनुज के भाई राम किशोर, उनके पुत्र जगदीश व भतीजे पंकज और चंदन हमलावर हो गए। चारपाई की पाटी से हृदयलाल के सिर पर हमला कर दिया। फिर लाठी-डंडे व लात-घूसों से पीटकर हृदयलाल को मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने हृदयलाल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौत के बाद लखनऊ पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट के आधार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चलती एबुलेंस से गिराया शव, लगाया जाम
बालपुर (गोंडा)। देहात कोतवाली के लक्ष्मणपुर जाट गड़रियनपुरवा निवासी हृदयलाल का शव सोमवार को जब लखनऊ से लाया जा रहा था तो हंगामे की आशंका के चलते पुलिस मुस्तैद हो गई। ऐसे में परिजनों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चलती एंबुलेंस से शव को स्ट्रेचर समेत गिरा दिया। एंबुलेंस रुकी तो वहीं पर शव के साथ परिजन प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। करीब 10 मिनट बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हाईवे से हटाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर पहुंचाया। वहां परिजन अंतिम संस्कार से इन्कार करने लगे।

देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें रोड जाम करने से रोका गया। परिजनों से बातचीत कर अंतिम संस्कार कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले से तैनात थी पुलिस

शाम छह बजे एबुलेंस से हृदयलाल का शव बालपुर पहुंचा तो सड़क जाम करने की आशंकाओं के चलते करनैलगंज, नगर कोतवाली, परसपुर और देहात कोतवाली की पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई। साथ ही रोड खाली कराने के लिए प्रयास करती रही। मगर पुलिस को चकमा देने के लिए चलती एबुलेंस से शव को नीचे गिरा दिया।

पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर रहा बुरा हाल
हृदयलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। एक माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। मौत से खुशियां गम में तब्दील हो गईं। पत्नी संध्या व बुजुर्ग मां कमला देवी समेत भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बलराज की दो साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदलवा दी। मरणासन्न स्थिति में होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें