गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा को नया कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-3 ने राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा को गोंडा मेडिकल कॉलेज का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। वह अग्रिम आदेश तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
शासन की ओर से 23 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद बायोकेमिस्ट्री विभाग की आचार्य डॉ. बीना सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। अब शासन ने उनके स्थान पर डॉ. संतोष कुमार वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। शासन ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए अग्रिम आदेश तक प्रभावी रखने के निर्देश दिए हैं।