फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुत्ते का आतंक, तीन गांव में 15 को काटा

Sun, 10 Nov 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। खरगूपुर, कौड़िया व इटियाथोक के तीन गांवों में रविवार सुबह एक कुत्ते ने एक के बाद एक हमला करके 15 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

खरगूपुर की ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल में रविवार सुबह कुत्ते ने गांव की ही गुड़िया (12), नूर आलम (4), रक्षक (3), कंचनपुर निवासिनी कन्यावती (39), पवन मिश्र (5), सौरभ तिवारी (14) व नारायण तिवारी (6) को हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए दौड़ाया तो कुत्ता वहां से भाग गया।
कुछ देर बाद वही कुत्ता कौड़िया थाना क्षेत्र के हिसाब तिवारी पुरवा पहुंच गया और गायत्री (7), ननहा (8) व मोगी (14) को काटकर घायल कर दिया। वहां से ग्रामीणों ने खदेड़ा तो कुछ देर बाद कुत्ता पास के ही इटियाथोक के भवनियापुर गांव पहुंच गया। वहां ऋषभ मिश्र (11), खुशी (16), शुभम चौरसिया (5) व राधिका चौहान (6) को काट लिया। इसी गांव में बदाचक निवासी आजाद मिश्र (5) का आधा अंगूठा काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में जख्मी सभी लोगों को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों को एआरवी व टिटनेस का टीका लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें