फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलब हुए कस्तूबरा के शिक्षक, दो दिन होगी अभिलेखों की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के शिक्षिकाओं के अभिलेखों की पड़ताल सोमवार से शुरू होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने दो दिन अभिलेखों की जांच कराने के लिए टीम बनाई है। बीएसए दफ्तर पंतनगर में अभिलेखों का मिलान होगा। सभी शिक्षिकाओं व कर्मियों को मूल अभिलेख के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद कर्मियों के अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कई जिलों में दूसरे मामले भी सामने आने के बाद विभाग के कान और खड़े हो गए हैं। बालिका शिक्षा समन्वयक रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अभिलेखों की जांच होगी।
इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जिस अनामिका शुक्ला के नाम से कई जिलों में फर्जी शिक्षिकाओं की नियुक्ति का मामला सामने आया था, वह अनामिका गोंडा की ही रहने वाली थी। उसकी नियुक्ति किसी भी कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में नहीं थी। असली अनामिका के सामने आने के बाद मामले की जांच में और तेजी आई है।
विज्ञापन

विभाग को भी सुकून मिला कि अनामिका कौन है के रहस्य से पर्दा उठ गया। जिससे आगे की जांच की राह आसान हो गई। बीएसए ने असली अनामिका के अभिलेखों को भी अपने पास रख लिया है। सोमवार व मंगलवार को अब सभी स्कूलों के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच हो रही है।
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के शिक्षिकाओं व कर्मियों के अभिलेखों की जांच के लिए सोमवार व मंगलवार को लोगों को मूल अभिलेख के साथ बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें