फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विश्व यूनानी दिवस पर डॉक्टर सम्मानित

Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विश्व यूनानी दिवस पर मंगलवार शाम एक निजी लॉन में बेहतर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। नेशनल यूनानी डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फारूख सगीर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध हकीम अजमल खान को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. ओएन पांडेय को बेस्ट सर्जन और डॉ. एचएच खान को बेस्ट यूनानी फिजीशियन का सम्मान मिला।
विज्ञापन


डॉ. जफर अशफाक ने कहा कि हकीम अजमल खान ने यूनानी पद्धति को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं जामिया मिलिया कॉलेज की स्थापना में उनका विशेष योगदान रहा। डॉ. फारूख ने कहा कि इस बार शहर के बेस्ट डॉक्टर को सम्मानित करने की परंपरा की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर यूनानी एवं आयुर्वेदिक बोर्ड के सदस्य डॉ. सैयद राशिद इकबाल, डॉ. फहीम यावर, डॉ शफातुल्ला, डॉ. इकराम, डॉ. तारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें