फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्रिमुहानी घाट पर लगाई डुबकी

Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। माघ पूर्णिमा पर बुधवार को परसपुर विकासखंड के सूकरखेत पसका स्थित त्रिमुहानी घाट व भौरीगंज के लाला घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया। श्रद्धालुओं ने त्रिमुहानी घाट पर सरयू नदी की जलधारा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने यहां पर वाराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष नामक राक्षस का वध कर पृथ्वी की रक्षा की थी। भगवान विष्णु के सूकर का अवतार लेने से यह क्षेत्र सूकरखेत के नाम से विख्यात है। त्रिमुहानी घाट को लघु प्रयाग के नाम से भी जाना जाता है।

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पसका स्थित वाराह भगवान मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया। त्रिमुहानी घाट व भौरीगंज में श्रद्धालुओं ने अन्नदान व गोदान आदि किया। भौरीगंज में स्नान दान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम जानकी मंदिर में प्रभु श्रीराम व माता सीता का दर्शन किया। घाटों पर श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण व्रत कथा व हवन अनुष्ठान किया। ब्राह्मण भोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें