फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अनजान नंबर से आई एपीके फाइल और लिंक को न खोलें

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भैया राघवराम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज रेलवे कॉलोनी में अमर उजाला फाउंडेशन 
विज्ञापन
गोंडा। राधाकुंड स्थित भैया राघवराम पांडेय स्मारक श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को कानून, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और आत्मरक्षा के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। बताया गया कि अनजान नंबर से आई किसी भी एपीके फाइल या लिंक को न खोलें।
विज्ञापन

पुलिस पाठशाला में सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने कहा कि अनजान नंबर से आई किसी भी एपीके फाइल या लिंक को न खोलें। कहा कि शादी का कार्ड या कोई फाइल आए तो पहले भेजने वाले को फोन करके पुष्टि करें। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय हेल्पलाइन नंबरों का सही तरीके से प्रयोग करें। विद्यार्थियों को यूपी 112 डायल करने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में समझाया गया।
सीओ ने फेक कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और अजनबियों से ऑनलाइन बातचीत में सतर्कता बरतने की सीख दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान तरीके बताए। छेड़छाड़, पीछा करने या किसी भी तरह की असहज स्थिति में तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना देने को कहा। कार्यक्रम के सवाल-जवाब सत्र में विद्यार्थियोें ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। सीओ ने सवालों के उत्तर दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमिताभ मिश्र, शिक्षक अखंड प्रताप सिंह, बृजेश कुमार शुक्ल, मुनींद्र नाथ पांडेय, डॉ. शिवप्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।


आपात स्थिति में लें इनकी मदद
सीओ ने बताया कि आपात स्थिति के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जैसे 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हैं।
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें
- अनजान नंबर से आई किसी भी एपीके फाइल या लिंक को न खोलें।
- शादी का कार्ड या कोई फाइल आए तो पहले भेजने वाले को फोन करके पुष्टि करें।
- मोबाइल में एंटी वायरस व सुरक्षा अपडेट नियमित रखें।
- फोन अचानक स्लो, हैंग या अपने आप रीस्टार्ट होने लगे तो तुरंत जांच कराएं।
- बैंक ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
- संदिग्ध गतिविधि दिखते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें