गोंडा के आईजी कैम्प कार्यालय में विवेचकों संग महिला अपराधों की समीक्षा करते आईजी डॉ. राकेश सिंह।
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में विवेचकों के साथ बैठक कर महिलाओं से संबंधित अपराधों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
पुलिस महानिरीक्षक ने विवेचकों को महिलाओं से संबंधित अपराधों की विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
आईजी ने सभी विवेचकों से विवेचनाओं के निस्तारण में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं विवेचना निस्तारण में होने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिक समय से विवेचनाओं को निस्तारित ना करने वाले विवेचकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि महिला अपराध संबंधी विवेचना 06 माह से अधिक की अवधि तक लंबित स्थिति में ना रहे, सभी विवेचनाओं का निस्तारण समय से किया जाए। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, वाचक गिरीश चन्द सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।