फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम कथा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Fri, 13 Nov 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जयप्रभाग्राम में प्रस्तावित श्रीराम कथा की तैयारियों के बारे में महंत आलोक दास से जानकारी लेतीं
विज्ञापन
इटियाथोक। चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जयप्रभाग्राम में 17 नवंबर से शुरू होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियों का शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों के आगमन के मद्देनजर यातायात, सुरक्षा और पंडाल व्यवस्था की जानकारी आयोजक आलोक दास जी महाराज से ली।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यक्रम स्थल का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनाए जा रहे हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कथा में देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से पार्किंग, पेयजल, बिजली और चिकित्सा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार रात डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया था। (संवाद)
मुख्यमंत्री को रामकथा का आमंत्रण पत्र सौंपा
कटरा बाजार/माधोपुर। भाजपा विधायक बावन सिंह ने पांच अन्य विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कटरा बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं दिव्य दरबार का आमंत्रण पत्र सौंपा। इसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी भेंटकर आयोजन के लिए आमंत्रित किया। विधायक ने बताया कि चार, पांच और छह दिसंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में यह आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें