फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बड़ा फेरबदल, 06 मजिस्ट्रेटों को बनाया बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोविड के खिलाफ लड़ाई में डीएम ने नई टीम उतार दी है। डीएम मार्कंडेय शाही ने विकास विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए खंड विकास अधिकारियों की नवीन तैनाती देते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय के ब्लॉकों पर मजिस्ट्रेट को बीडीओ का प्रभार देने के साथ ही अन्य सभी ब्लाकों पर खंड विकास अधिकारियों की नवीन तैनाती दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मनकापुर हीरालाल यादव को बीडीओ मनकापुर, एसडीएम राजेश कुमार को बीडीओ तरबगंज, एसडीएम करनैलगंज शत्रुघ्न पाठक को बीडीओ करनैलगंज, अपर उपजिलाधिकारी बीर बहादुर यादव को बीडीओ झंझरी, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर आकाश सिंह को बीडीओ मुजेहना तथा प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर आत्रेय मिश्रा को बीडीओ पंडरीकृपाल का का प्रभार दिया है।
इसके साथ ही प्रदीप कुमार को बीडीओ बभनजोत, वर्षा सिंह को रूपईडीह, राघवेन्द्र सिंह को नवाबगंज, पन्ना लाल को इटियाथोक, शेर बहादुर को वजीरगंज, अरूण कुमार सिंह जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को परसपुर, डीसी एनआरएलएम दिनकर विद्यार्थी को कटरा बाजार, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति को हलधरमऊ, सदानंद चौधरी भूमि संरक्षण अधिकारी को बेलसर तथा जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव को छपिया का खण्ड विकास अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें