फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने पकड़े दो नकलची

Tue, 21 Mar 2017 11:06 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रगतिशील यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन सम्पन्न कराने एवं स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह भ्रमणशील रहे। मंगलवार को तहसीलदवस के बाद डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एसपी के साथ महाराजा देवी बक्श सिंह इन्टर कॉलेज तरबगंज, डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटर कॉलेज तरबगंज, जेएन इंटर कॉलेज तरबगंज, कन्या इन्टर कॉलेज नवाबगंज, बैरम सिंह इंटर कॉलेज बल्लीपुर, डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज, कन्हैया बक्श सिंह इंटर कॉलेज टिकरी नवाबगंज, शैल सिंह स्मारक इंटर कालेज टिकरी, जगमोहन बालिका इन्टर कालेज वजीरगंज, सत्यदेव इन्टर कालेज भगोहर वजीरगंज, रवीन्द्र सिंह स्मारक इन्टर कॉलेज वजीरगंज एवं  एजाज हुसैन इन्टर कालेज खोरहंसा में औचक निरीक्षण किया।

कन्हैया बक्श सिंह इंटर कालेज में डीएम व एसपी ने दो परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इटियाथोक(गोंडा)। जनता इन्टर कॉलेज में चल रही इंटर की दूसरी पाली में इंटर फिजिक्स की परीक्षा में डायट से आए सचल दल की टीम ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। छात्रा ने अपने सलवार पर लिख रखा था।

जिसे टीम द्वारा देख लिया गया। सलवार पर लिखे होने के कारण बाजार से दूसरे कपड़े मंगाकर पहनने की व्यवस्था भी करायी गयी। प्रधानाचार्य सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि उस कपड़े को सील करने के साथ साथ कापी को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

फोटो-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें