फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी में 372 ड्रॉप आउट बेटियों का होगा पंजीकरण

Mon, 20 Mar 2017 11:36 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 केजबीवी में 372 ड्रॉप आउट 11 से 14 वर्ष की बेटियों का पंजीकरण कराया जाएगा। 21 से 25 मार्च तक जिले भर में पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ड्रॉप आउट बेटियों का केजीबीवी में नामांतरण कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुट जाएं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश डीएम रामविशाल मिश्र ने दिया है। 
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ रवीश गुप्ता, सीएमओ डा. जयंत कुमार, एडीएम शिवपूजन, तीनों तहसीलों के एसडीएम, डीसीओ यशपाल सिंह, बीएसए रमेश यादव, डीपीआरओ हरिशंकर सिंह, डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी सहित सभी बीईओ व बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा है कि बालिकाओं के नामांकन प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतें। 21 से 25 मार्च तक चलने वाले अभियान के दौरान जिले के 11 केजीबीवी में 372 पिछड़े वर्ग व बीपीएल सामान्य सहित सभी सीटें भरी जाएंगी। केजीबीवी में बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ रहने के लिए आवास, भोजन, ड्रेस तथा कॉपियां एवं किताबों की सुविधाएं शासन से मुहैया कराई जा रही है। एक अप्रैल से सभी केजीबीवी में शिक्षा सत्र शुरु कराया जाएगा। गांवों में तैनात सभी कर्मचारियों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी व गन्ना विभाग के सभी कर्मचारी 21 से 25 मार्च तक चलने वाले शिविर अभियान में पंजीकरण के लिए अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें