फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

Thu, 31 Dec 2015 10:59 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को कलेक्ट्रेट में नामांकन होगा। अध्यक्ष पद के लिए सभी उम्मीदवार पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे से परचा दाखिल कर सकेंगे। अपराह्न तीन बजे के बाद से नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


आगामी चार जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। आगामी सात जनवरी को कलेक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे और तीन बजे के बाद मतगणना का कार्य भी किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्सा 27 में एक जनवरी 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे से उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले के 40 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। चुनाव कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों के संबंध में अवगत करा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं एडीएम शिवपूजन को भी राज्य निर्वाचन आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

वीडियो कान्फ्रेंसिग के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एसपी व एडीएम के साथ बैठक की। बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

एसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 27 में 21 दिसम्बर 2015 से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है।

एक जनवरी 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। गुरुवार तक अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है।

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सभी गेट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक व समर्थक को परिसर के अंदर आने की अनुमति दी गई है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें