फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पीसीएफ के गोदाम में खाद डंप मिलने पर जिला प्रबंधक सस्पेंड

Thu, 14 Aug 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुड़रेवा माफी में पीसीएफ के एमडी से फोन पर बात करतीं जिला​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
गोंडा। पीसीएफ के गोदाम में बृहस्पतिवार को भारी मात्रा में खाद डंप देखकर डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पीसीएफ के एमडी को फोन कर जिला प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दूसरे अधिकारी को संबद्ध करने की संस्तुति की। उन्होंने तल्ख तेवर में कहा कि चार्जशीट भेज रही हूं, तुरंत सस्पेंड करिए इन्हें।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत को देखते हुए बृहस्पतिवार को डीएम अचानक मुंडेरवा माफी स्थित पीसीएफ के गोदाम पहुंच गईं। गोदाम में भारी मात्रा में खाद डंप मिली। आवंटन के बावजूद समितियों पर खाद नहीं भेजी गई। लोडिंग के लिए मात्र दो ट्रक व दो ट्राॅली खड़ी मिलीं। डीएम ने सहायक निबंधक सहकारिता से जवाब तलब करते हुए कड़ी फटकार लगाई।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक निपेंद्र के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह बिना अनुमति के बाहर गए हैं। डीएम ने गोदाम से ही पीसीएमफ के एमडी को कॉल कर जिला प्रबंधक की लापरवाही से अवगत कराया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बीते आठ तारीख को ही समितियों के लिए खाद आवंटित की गई थी, लेकिन गोदाम में पांच हजार बोरी खाद डंप मिली। वहीं, साधन सहकारी समिति मुंडेरवा का वितरण दूसरे स्थान पर होने की शिकायत मिली। संबंधित स्थान पर ताला बंद था, ताला खुलवाने के बाद न रजिस्टर मिला और न ही ई-पॉस मशीन। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच एडीएम, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता की सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें