गोंडा। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने मंगलवार को अयोध्या रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक संतोष कुमार दूबे ने बताया कि आवासित किशोरों को शासन के अनुसार निर्धारित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
जिला जज ने आवासित किशोरों से उनके मुकदमों की प्रगति की जानकारी ली। जिला जज ने अधीक्षक संतोष कुमार दूबे को संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने व किशोरों की काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरे चलते पाये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज दानिश हसनैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।