फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रात में बैंक ड्यूटी से खफा महिला आरक्षी ने किया हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कटराबाजार (गोंडा)। कटराबाजार थाना एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वहां की एक महिला आरक्षी के हंगामा काटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। थाने से रात में बैंक ड्यूटी लगाए जाने से नाराज महिला आरक्षी ने थाना परिसर में ड्यूटी करने से मना किया। मनमाने ढंग से ड्यूटी लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

मामला बीते मंगलवार की रात सात बजे के बाद की है। कस्बे में किराए के मकान में रह रही, महिला आरक्षी रात की ड्यूटी से तनाव में थी। वह इस तरह की ड्यूटी से परेशान किये जाने की बात पर जान देने की बात कहते हुए रो रही थी। इसकी जानकारी होने पर थाने से पहुंचे पुलिस कर्मी उसे पुलिस के वाहन पर बैठाकर थाने ले आए। थाने में सीओ नित्या गोस्वामी व प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी लगाने के तरीके पर नाराजगी जताती रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला आरक्षी की बैंक ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन व ड्यूटी पर नहीं गई थी। ड्यूटी की बात करने पर उसने हंगामा किया। घटनाक्रम की जांच की जा रही है, सीओ को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें