फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुकदमेबाजी से बेहतर संवाद, निपटे 1,49,465 वाद

Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
न्यायालय सभागार में बालिका गृह की बालिकाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों का निरीक्षण करते जिला जज द
विज्ञापन
गोंडा। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने कहा कि लोक अदालत आपसी संवाद और सहमति के जरिए विवादों के समाधान का सबसे प्रभावी मंच है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचते हुए बातचीत के माध्यम से मामलों के निस्तारण के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारी अपने मामलों के त्वरित समाधान के लिए पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक विभागों, बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के समन्वय से इस बार करीब डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। शाम तक 1,49,465 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इन वादों में 17,12,57,256 रुपये समझौता राशि तय कराई गई।
समारोह में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, अपर जिला जज सूर्य प्रकाश सिंह, आलोक शर्मा, निर्भय प्रकाश, नित्या पांडेय, विकास, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी दानिश हसनैन, सीजेएम अमित कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, सिविल बार अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी और महामंत्री गौरीशंकर चतुर्वेदी, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




200 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को एससीपीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय और प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय के सहयोग से आयोजित शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों समेत 200 से अधिक लोगों की जांच की गई। डॉ. एके शर्मा ने बताया कि लोगों की बीपी, शुगर और फेफड़ों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। वहीं एक जिला-एक व्यंजन योजना के तहत लगाए गए दही बड़ा स्टॉल पर लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। बालगृह की बालिकाओं और राजकीय संप्रेक्षण गृह के बाल अपचारियों की ओर से तैयार पेंटिंग और हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉलों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। लोगों ने इन उत्पादों की खरीदारी कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें