फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धौरहरा-शाहपुर मार्ग का 59 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Sun, 11 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पसका-धौरहरा मार्ग। - संवाद
विज्ञापन
पसका। लोक निर्माण विभाग ने धौरहरा-शाहपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने 59 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ई-निविदा जारी की है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 15 माह की समय सीमा तय की गई है। इसके बाद संबंधित कार्यदायी संस्था को पांच साल तक सड़क का रखरखाव भी करना होगा।
विज्ञापन

मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से धौरहरा, बरगदी, चरसड़ी, कूरी, मेठिया, भटपुरवा, रुदौली, बेनीगंज और पसका समेत करीब 30 गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा। बरगदी के पुत्तन मिश्र, चरसड़ी के अरुण पाठक, राजेश तिवारी, विक्रम का कहना है कि सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सड़क के चौड़ीकरण से सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें