फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धानेपुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विवेक बने नगर कोतवाल

Mon, 24 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। जिले की पुलिसिंग में रविवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। चोरी से काटी गई लकड़ी को पकड़ने गए वनकर्मियों पर हमले की घटना को लेकर धानेपुर इंस्पेक्टर राकेश कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर आईजी अमित पाठक की नाराजगी के बाद नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र को हटा दिया गया। संतोष को वजीरगंज इंस्पेक्टर बनाया गया है। तरबगंज कोतवाल विवेक त्रिवेदी को नगर कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने धानेपुर के एसएसआई खुश मोहम्मद खां को कौड़िया थाने भेजा है। मनकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। छपिया में तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार को एसएसआई का दायित्व सौंपा गया। नवाबगंज इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह को धानेपुर प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह को नवाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय के कार्यकाल में ही टिकरी जंगल में अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला था।वारदात का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
खरगूपुर इंस्पेक्टर कमलाकांत त्रिपाठी को नवाबगंज भेजा गया है। वहीं, मीडिया सेल में तैनात प्रदीप कुमार सिंह को खरगूपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षक राधेश्याम यादव को नवाबगंज से अतिरिक्त निरीक्षक वजीरगंज में तैनाती दी गई। निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को सम्मन प्रभारी सेल बनाया गया। निरीक्षक शंभू सिंह को यूपी-112 का प्रभारी बनाया गया है। देहात कोतवाली के चौकी प्रभारी पवन गिरी को मोतीगंज, उपनिरीक्षक अरुण कुमार को करनैलगंज, न्यायालय सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण मुरारी राय को न्यायिक सम्मन सेल, शंकर सोनकर को खरगूपुर थाना, गौरीशंकर मल्ल को महिला थाना भेजा गया। इस तरह से आठ निरीक्षक व 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें