फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुरुषोत्तम मास की त्रयोदशी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 13 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। - संवाद 
विज्ञापन
खरगूपुर/मसकनवा। पुरुषोत्तम मास की त्रयोदशी पर शनिवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

खरगूपुर स्थित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, जल, भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली त्रयोदशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। प्रदोष काल में व्रत, जप, तप और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है।
वहीं, मसकनवा क्षेत्र के पाटेश्वरनाथ, तिलेश्वरनाथ, चुल्हेश्वरनाथ, ब्रह्मबाबा स्थान, सोहिला शिव मंदिर तथा अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें