फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ के लिए फिर बढ़े श्रद्धालु, रोडवेज ने लगाईं 20 बसें

Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रयागराज के महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के लिए 20 बसें लगाई हैं। इससे पहले इस रूट पर सिर्फ तीन बसों का ही संचालन हो रहा था। निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट की बसों में कटौती की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के महाकुंभ में वसंत पंचमी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की परिवहन निगम को उम्मीद थी। मगर वसंत पंचमी पर उम्मीद के मुताबिक श्रद्धालुओं कम ही आए। जिससे निगम प्रशासन प्रयागराज रूट पर रूटीन की तीन जोड़ी बसों का ही संचालन कर रहा था। लेकिन, शुक्रवार को अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से एक के बाद एक करके 17 बसें प्रयागराज के लिए रवाना करनी पड़ीं, यहीं हाल शनिवार को भी रहा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए निगम ने दिल्ली रूट की छह बसों में से दो, लखनऊ रूट की 25 बसों में से 10 व कानपुर की 15 बसों में से पांच बसों को हटाकर प्रयागराज के लिए लगाया है। इसके साथ ही रूटीन की तीन बसें पहले से प्रयागराज रूट पर चल रही थीं। कुल मिलाकर अब 20 बसें महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई हैं।



परेशान हो रहे यात्री
प्रयागराज के महाकुंभ के लिए बसें बढ़ाई जाने से लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट की बसों में कटौती से इस रूट के यात्रियाें को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की भीड़ के हिसाब से लखनऊ व कानपुर की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। वहां से बसों की वापसी के बाद ही दोबारा उस रूट पर भेजी जा रही हैं। इससे इस रूट के यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बढ़ाई गईं 17 बसें
रोडवेज के एआरएम कपिल देव ने बताया कि महाकुंभ के श्रद्धालुओंं की भीड़ को देखते हुए उनकी सहूलियत के लिए रूटीन की तीन बसों के अतिरिक्त 17 बसें प्रयागराज के लिए बढ़ाई गई हैं। इसके लिए लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट की बसों में कटौती की है। हालांकि यात्रियों के हिसाब से इस रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें