फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुबह घना कोहरा, फिर पड़ीं फुहारें

Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम का मिजाज रविवार सुबह अचानक बदल गया। पहले कोहरा और बदली छाई रही। इसके बाद करीब तीन घंटे तक बारिश की फुहारें पड़ीं। किसान इस बारिश को गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए मुफीद बता रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भी कोहरे से लिपटी रही। करीब 10 बजे फुहारें पड़ने लगीं। बारिश से ठंड में इजाफा भी हो गया। सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। दोपहर एक बजे तक फुहारें पड़ीं। तीन घंटे की हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। पथवलिया गांव के जगप्रसाद का कहना है कि गेहूं की फसल को पानी की आवश्यकता थी। बरसात होने से डीजल के पैसे बच गए। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बारिश से गेहूं की फसल की पैदावार अधिक हो जाती है। गोड़वाघाट के सालिकराम ने बताया कि यह बारिश गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है।

आठ घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम सुपरफास्ट
गोंडा। कोहरे के चलते रविवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन सुबह सात बजे के बजाय दोपहर तीन बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। कुशीनगर सुपरफास्ट ट्रेन, अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो-दो घंटे, वैशाली सुपरफास्ट चार घंटे, सहरसा स्पेशल सात घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, जनसाधारण, बरौनी मेल, छपरा व चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से गोंडा पहुंची। दूसरी ओर वाराणसी इंटरसिटी, आनंद विहार, हमसफर, पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस एवं गोंडा से गोरखपुर व सीतापुर पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें