फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगूपुर में मिला डेंगू का मरीज

Sat, 27 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
कभी बरसात तो कभी तेज गर्मी और उमस के बीच मच्छरों की तादाद बढ़ने से मच्छरजनित बीमारियां भी तेजी के साथ जिले में फैलनी शुरू हो गई हैं। हफ्ते भर पहले तक जहां तरबगंज के जफरापुर से डेंगू की खबरें आ रहीं थी तो वहीं शनिवार को खरगूपुर में भी एक व्यक्ति डेंगू से बीमार हो गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां के सुसगंवा गांव के युवक को डेंगू की शिकायत पर मुख्यालय के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इलाके में फैली इस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य महकमा तनिक भी चिंतित नहीं है। खुद सीएचसी अधीक्षक भी यह बताते हैं कि सीएचसी में उनके पास डेंगू से निपटने के लिए कोई संसाधन नहीं है। 

मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप जिले में तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालिया मामला खरगूपुर के सुसगवां गांव का है। जहां रहने वाले राजेश कुमार (32) को तीन दिन पहले परिवारीजनों ने डेंगू की शिकायत पर मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच में राजेश को डेंगू होने की पुष्टि भी हो चुकी है। लेकिन सुसगवां गांव से आए इस मरीज की ही तरह गांव के बाकी लोगों को इसकी बीमारी न हो, इसके लिए गांव में अभी तक चूने व ब्लीचिंग पाउडर जैसा कोई छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेशचंद्रा का यह कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। सीएचसी में डेंगू की जांच और उसकी रोकथाम के प्रभावी इंतजाम की कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं है। बता दें कि इससे पहले सीएचसी बेलसर अंतर्गत आने वाले गांव जफरापुर में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। जबकि इसी गांव में डेंगू से बीमार एक बच्चे का उपचार लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें