फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनैलगंज में डेंगू का कहर, 60 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 60 के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराने में लगा है। करीब एक दर्जन से अधिक डेंगू के पीड़ितों का इलाज गंभीर अवस्था में लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा करीब एक दर्जन मरीजों का इलाज जिला मुख्यालय पर और दर्जनों पीड़ितों का इलाज करनैलगंज के निजी अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के कहर को देखते हुए लोग दहशत में है।
विज्ञापन

गैर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक पांच दर्जन से अधिक लोग डेंगू से बीमार हो चुके हैं। पिछले वर्ष भी डेंगू ने यहां कहर बरपाया था। करनैलगंज नगर के निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से खाली नहीं है। पीड़ित परिवार दहशत के मारे सीधे राजधानी का रुख कर रहे है। नगर की बात की जाय तो गाड़ी बाजार में राजकुमारी पुरवार, राजू भट्ट की पत्नी, मुकेश पुरवार, विपिन जायसवाल, नितिन जायसवाल, वसीम अहमद तथा गांधी नगर में संजीव रस्तोगी की पत्नी संगीता व उनकी बहू निधी रस्तोगी, गुडाही बाजार निवासी गौरीशंकर यज्ञसैनी, गाड़ी बाजार निवासी संजय रस्तोगी, सकरौरा में नन्द गोपाल वैश्य, बालूगंज में सोनू पुरवार की पत्नी पूजा सेठ, शिवकुमार पुरवार, शिवकुमार बाथम, प्रकाश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, अशोक पुरवार की पुत्री मैनू, अरुण कुमार वैश्य, पवन मोदनवाल, सुरेश पुरवार, सदर बाजार निवासी सबीना यासमीन, सबीहा यासमीन व सीमा का लखनऊ के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गाड़ी बाजार निवासी बाल गोपाल वैश्य, किरण देवी, गांधीनगर निवासी हर्षित गुप्ता, सकरौरा निवासी गुडिय़ा जायसवाल, रितेश सोनी, सोनू शुक्ला, बड़का यादव, शंकर यादव, कसगरान निवासी रजत वैश्य तथा नगर निवासी कृष्णा गोस्वामी, बिहारीलाल सिंघानिया, आकाश शुक्ला, अन्ना गुप्ता, कमरुलहक, राजन, अकबाल अहमद, तौहीद अहमद, सकरौरा नगर निवासी नन्द कुमार, नन्दे कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंघानिया की पत्नी व भतीजा अंकित सिंघानिया शामिल हैं। इनके अलावा डेंगू की दहशत में आये तमाम लोग निजी चिकित्सकों व निजी अस्पतालों की तरफ रुख कर रहे हैं। स्थानीय सीएचसी में डेंगू के टेस्ट का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ एस चंद्रा के अनुसार काफी पहले से ही डेंगू व अन्य संचारी रोगों को लेकर सीएचसी अभियान चला रही है। सीएचसी में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। फॉगिंग भी करायी जा चुकी है। एएनएम व आशा बहुओं द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया है। टेमीफास दवा का छिड़काव भी कराया जा चुका है। इसके अलावा बचाव के लिए पोस्टर व पम्पलेट भी वितरित करवाया गया है।
सीएमओ का वर्जन
चिन्हित किए गए हैं 57 मरीज, हो रहा है रोकथाम का प्रयास
गोंडा के करनैलगंज में रोग बढ़ने की जानकारी पर अधीक्षक को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उनके स्तर पर प्रयास हो रहा है, वहां के चिन्हित मरीज अस्पताल में आए हैं उनका इलाज चल रहा है। जिले में जनवरी से अब तक डेंगू के 57 मरीज चिन्हित किए गए हैं और उनका इलाज भी हो रहा है। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें