फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसों से काबिज अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाया

विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा के रगड़गंज बाजार में वाहन को हटवाते एसडीएम व सीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बेलसर बाजार के रगड़गंज कस्बे में कई वर्षों से अवैध वाहन स्टैंड चल रहा था। अक्सर बाजार में सड़क पर टैक्सी खड़े होने, सवारी बैठाने-उतारने में बाजार में जाम की समस्या बनी रहती थी। शासन के निर्देश के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। गुरुवार को एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह, सीओ संसार सिंह राठी भारी पुलिस बल के साथ रगड़गंज कस्बे में पहुंचे। अवैध रूप से चल रहे वाहन स्टैंड को हटवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह ने बताया कि कस्बे के बीच में चल रहे इस वाहन स्टैंड से जाम लग जाता था। जिससे लोगों को आगमन में दिक्कत होती थी। बताया कि टैक्सी स्टैंड व बस स्टैंड दोनों हटवा दिया गया है। बताया कि रगड़गंज कस्बे में जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाई गई है, साथ ही नोटिस जारी कर दी गई है। नोटिस में दी समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें