फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षक हितों व शैक्षणिक प्रगति पर हुआ मंथन

Tue, 15 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। सरयू महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में शिक्षक हितों व विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर मंथन हुआ। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि आपसी एकजुटता से संस्थान की व्यवस्था प्रभावी बनाई जा सकती है। प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण देना सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन मिश्र, डॉ. जावेद अहमद, जगन्नाथ तिवारी, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार, महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में शिक्षक संघ की बैठक में संगठन विस्तार व शिक्षक हितों पर चर्चा हुई। डॉ. अनुज ने कहा कि समस्याओं के समाधान व प्रभावी पैरवी के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. वीना सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, पवन शुक्ल, विक्रांत शुक्ल, दिनेश मिश्र, डॉ. सीमा तिवारी, डॉ. ज्योतिबाला पांडेय, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. श्रेयशी ठाकुर आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें