फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। महागौरी नगर निवासी विकास गुप्ता (32) मौजूदा समय नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड स्थित आसरा आवास कॉलोनी में दूसरे तल पर अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार रात 11ः30 बजे पड़ोसियों ने जब विकास के कमरे से कोई हलचल नहीं सुनी, तो संदेह होने पर अंदर झांककर देखा। कमरे में विकास का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर गौर थाने की पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। बताया जा रहा है कि विकास कुछ समय से अवसाद में थे। गौर थाना प्रभारी परमा शंकर यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

स्टेट बैंक के गार्ड की अचानक मौत
मसकनवा। भारतीय स्टेट बैंक की मसकनवा शाखा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड देवमुनि राम (64) का बृहस्पतिवार रात अचानक निधन हो गया। बलिया जिले के बैरिया गुनाहिया टोला निवासी देवमुनि एक सप्ताह से बुखार, सर्दी-जुकाम व सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां टिकट खिड़की के पास अचानक गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से छपिया सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवमुनि के निधन से बैंककर्मियों में शोक की लहर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें