फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। दो दिन पहले ससुराल जाने के लिए निकले युवक कि बुधवार की सुबह खिरौरा मोहन गांव के तालाब में उसकी लाश उतराती हुई मिली।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव के रहने वाले दीपक नाई (28) सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चिलबिला खत्रीपुर गांव के मजरा नाई पुरवा अपने ससुराल के लिए निकला था। लेकिन सोमवार देर रात तक जब वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा तो ससुराल वालों ने मल्लापुर उसके घर पर पता किया तो पता चला कि वह शाम 7:30 बजे ही चिलबिला खत्रीपुर के लिए निकल चुका है।
गोंडा-बहराइच मार्ग मल्लापुर चौराहे पर एक बोलेरो में बैठा उसके बाद वह कहां गया इसका कोई अता पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव गोंडा-बहराइच मार्ग से सटे हुए तालाब में उसकी लाश दिखाई पड़ी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उसके घर मल्लापुर दी। घटना की सूचना पर परिवारीजन खिरौरा मोहन गांव आए तो देखा कि दीपक नाई की लाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात केके राना ने बताया कि मृतक मंद बुद्धि का था और वह नशे का भी आदी था। परिजनों ने गुमशुदगी होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें