परसपुर (गोंडा)। अपने घर जा रही एक दलित महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ छेेड़खानी की। इस मामले में उसने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव निवासिनी एक महिला ने थाने में दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया है कि वह बुधवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे एक व्यक्ति जो पूजा पाठ करता हैं। उसके यहां से वापस घर आ रही थी। जब वह एक व्यक्ति के घर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहा एक व्यक्ति उससे छेड़छाड़ कर गलत नियति से उसे जबरदस्ती पकड़ गन्ने के खेत मे खींचने लगा। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर घर आई।
उस समय आरोपी ने उसे जानमाल की धमकी, गाली भी दिया। हल्ला पर आरोपी भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी माधवराज यादव के खिलाफ धारा 354, 504, 506 आईपीसी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।