फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक पर टुकड़ों में मिले चचेरे भाई-बहन के शव

Mon, 17 Feb 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी इटियाथोक (गोंडा)। खिरौरा शहबाज गांव से करीब एक किमी दूर गोंडा-बलरामपुर रेल मार्ग पर रविवार रात जैशराम (30) और निशा (25) का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। दोनों के शवों के कई टुकड़े हो चुके थे। दोनों चचेरे भाई-बहन थे। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 12:10 बजे बलरामपुर से गोंडा आ रही मालगाड़ी के चालक ने सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी। इटियाथोक स्टेशन अधीक्षक विवेकानंद शुक्ल को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन के जरिये परिजनों को घटना की जानकारी दी। कपड़े व शॉल से परिजनों ने शवों की पहचान की।
इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि खिरौरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण दो की मौत हो गई है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें