फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेटों के साथ बेटियों ने भी दिखाए हुनर

विज्ञापन
गोंडा के सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आयोजित मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदर्शन ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। स्थानीय सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के प्रथम दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने किया। खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गोंडा जैसे जिले में आत्मरक्षा के इस खेल की जितनी सराहना की जाए वह कम है। यहां के खिलाड़ी प्रदेश व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर व सचिव सुमित दत्ता ने विद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बताया। साथ ही विद्यालय के क्षितिज तिवारी का चयन आर्मी कुमाऊं रेजीमेंट में होने पर आयुक्त ने सम्मानित कर प्रतीक चिह्न दिया। मुख्य अतिथि ने गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती के खिलाड़ियों व निर्णायक मंडल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजक सचिव प्रत्यूष राज ने प्रथम दिन के परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सीनियर बालिका भार वर्ग से बहराइच की हाशमी, गोंडा से लोपामुद्रा को रजत व गोंडा की स्वाति दुबे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
57 किलो भार वर्ग में बहराइच की सोनाली को स्वर्ण पदक, कैडेट वर्ग से बहराइच की प्राची शुक्ला को स्वर्ण, गोंडा की नीतियां सिंह को रजत व इशानी तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं 44 किलो भार वर्ग में गोंडा की वैष्णवी चौधरी को स्वर्ण, पलक सिंह को रजत, व गोंडा की लहर सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
अंडर 47 किलो भारवर्ग में गोंडा की जिया सिंह को स्वर्ण, गोंडा की काजल मिश्रा को रजत व आस्था पांडे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 48 किलो भार वर्ग में गोंडा की लोका थरिया सरधना को स्वर्ण, स्वप्निल सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ।
अंडर 59 किलो भार वर्ग में नव्या सिंह बहराइच को स्वर्ण, शताक्षी तिवारी गोंडा को रजत, शिवानी प्रजापति को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में बहराइच के सीनियर निर्णायक मंडल में इसरार अली, सरताज अहमद सिद्दीकी, आफाक खान, नित्यानंद पासवान व बलरामपुर से नागेंद्र गिरी, गोंडा से देवेंद्र शर्मा, पीयूष राजभर, क्षितिज अरुण चंद नागर, सचिव सुमित दत्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें खेल भावना से खेलना चाहिए और निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर जनपद का नाम देशस्तर पर रोशन करने के संकल्प से अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें