फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेयरी से बढ़ेगी आय, 28 लाभार्थियों को मिला चयन पत्र

Wed, 05 Aug 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डेयरी काॅन्क्लेव में मौजूद पशुपालक। 
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत 28 लाभार्थियों को चयन पत्र व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान के डेमो चेक वितरित किए गए। साथ ही पशुपालकों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक डेयरी प्रबंधन और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल तिवारी ने किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित करते हुए कहा, योजनाओं का उद्देश्य केवल अनुदान देना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का सही उपयोग कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक मिश्रा ने वैज्ञानिक पशुपालन के आधुनिक तरीके बताए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित टीकाकरण की जानकारी दी। डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में डेयरी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अनुज यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत दो-दो गाय उपलब्ध कराने के लिए 28 लाभार्थियों का चयन किया गया है। वर्ष 2025-26 के सात लाभार्थियों को 80-80 हजार रुपये के डेमो चेक व मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 5.90 लाख रुपये के डेमो चेक दिए गए।

लीड बैंक प्रबंधक विनोद तिवारी ने बताया कि अब तक 2,384 ऋण प्रकरणों में 24 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत व वितरित किया जा चुका है। कार्यक्रम में करनैलगंज स्थित मित्रसेवा फूड की प्रतिदिन 30 हजार लीटर क्षमता वाली आधुनिक डेयरी इकाई का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिसे 1.25 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें